Motivation-Camp

जैसा की सर्वविदित है की आज व्यवसायिक शिक्षा व उच्च शिक्षा क्षेत्र में छात्रों के लिए कई द्वार खुल चुके है मगर ग्रामीण क्षेत्रों में संचार के साधनों की  कमी होने के कारण इन सब की जानकारी नहीं पहुच पाती या जो पहुचती है वो वैकल्पिक नहीं होती। अत: यह जरूरी है की हमारे ग्रामीण समाज के वो लोग सामने आयें जो इस सम्बन्ध में जानकारी रखते हैं और इस जानकारी को ग्रामीण लोगों के साथ साझा किया करें। गाँव फाउंडेशन मोटिवेशन कैंप के जरिये ऐसा मंच तैयार करने की कोशिश करें जहाँ आकर आप लोगों को शिक्षा की ओर प्रेरित कर सकें और जो जरूरतमंद है वो लाभान्वित हो सकें।


गाँव फाउंडेशन अपने मासिक या द्विमासिक कार्यक्रम के तहत जुलाई २०१३ के बाद अलग-अलग इंटर कॉलेजों में मोटिवेशन कैंप का आयोजन करेगा। जिसमे शिक्षा के अलग अलग क्षेत्रों में व कॉर्पोरेट सेक्टर में काम कर रहे उन जानकारों को आमंत्रित किया जायेगा जो हमारे पहाड़ी क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्रो का मार्ग दर्शन कर सके।

गाँव फाउंडेशन के मोटिवेशन कैंप का मूल उद्द्देश्य होगा छात्रों व अभिभावकों में शिक्षा के प्रति वह चेतना जगाना है जिसकी उन सबको घोर आवश्यकता है। उन छात्रों व अभिभावकों को उच्च शिक्षा या व्यावसायिक शिक्षा की ओर प्रेरित करना जो १०वीं  या १२वीं पास करना ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य समझते हैं।

इसके अलावा मोटिवेशन कैंप के दौरान कई तरह की प्रतियोगिता करवाकर छात्रों की प्रतिभा को बढ़ावा दिया जायेगा। गाँव फाउंडेशन आप सभी से अनुरोध करता है कि यदि आपके मन में ऐसे विचार है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं के निकट भविष्य के लिए लाभदायक हो सकते है तो आप  बेझिझक गाँव फाउंडेशन के इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं। आपके विचार हमेशा ही अभिनंदनीय होंगे।



0 comments:

Post a Comment