About


'Gaon Foundation' is established for promoting Higher & Vocational Education in the rural areas of Uttrakhand. We are trying to provide affordable and professional education in rural areas of Uttarakhand. We hope that you will join us and we warmly welcome all of you.


'गांव फाउंडेशन' की स्थापना पहाड़ों से हो रहे पलायन की रोकथाम व ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए की गयी है। हम उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत हैं, गांव फाउंडेशन विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रशिक्षण हेतु केंद्र खोल कर और शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम संचालित कर इस कार्य को आगे बढाने के लिए प्रयत्नशील  है। 'गांव फाउंडेशन' इस कार्य में आप सभी का स्वागत करता है, और आशा करता है की आप इस कार्य में हमारा साथ देंगे.

Vision

हम सब को मिलकर एक ऐसे क्षेत्र में उच्च व व्यावसायिक शिक्षा को बढावा देना है जहाँ पर दूर-दूर तक व्यासायिक शिक्षा का कोई साधन नहीं है, जहाँ पर उच्च माध्यामिक विद्यालय तो हैं, लेकिन वहां पर पड़ने वाले विद्यार्थिओं की आँखों में कोई सपना ही नहीं है और अगर सपना है तो उसे पूरे करने के साधन बहुत दूर हैं एवं महंगे हैं, जिस भार को वहां के गरीब माँ बाप वहन नहीं कर पाते, जिसके कारणवश उस क्षेत्र के युवओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है, हम ऐसे क्षेत्र की बात कर रहे है जहाँ पर सरकारी नौकरी का मतलब सिर्फ भारतीय सेना है, इन पर्वतीय क्षेत्रों में  बेरोजगारी और शिक्षा के आभाव के कारण पलायन दिन-प्रतिदिन बढता जा रहा है, वहां के चंद लोग जो वहां से निकल कर शहरों में आए और शहरों की चकाचोंद में खो गए, उन सब में शायद आप भी हैं और हम भी। हर सरकारी रिकॉर्ड बुक को अगर खंगाल कर देखा जाये तो सरकारी नौकरियों में और ऊँचे पदों पर सबसे कम संख्या पहाड़ी और ग्रामीण लोगों की है।

इन गाँवों व पहाड़ों में पढ़ने वाले किशोर लक्ष्यहीन इसलिए भी हैं क्योकि इन्हे उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती या नहीं मिल पाती, क्योकि यहाँ का वातावरण ही कुछ ऐसा है की पहाड़ों में पढ़ने वाले किशोर ये नहीं जान पाते की आखिर उन्हे स्कूली शिक्षा के बाद आगे क्या करना है, जिस वजह से ये किशोर सामाजिक स्पर्धा से दूर होते जा रहे हैं।

'गांव फाउंडेशन' इस मत से सहमति रखता है कि "हम चाहे जिस धर्म, जाति या फिर क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हों, मगर हरे भरे पहाड़ो की खुशहाली और वहां पर रहने वाले लोंगों के प्रति हमारा नजरिया एक सा होता है," कुछ सालों बाद जब आप इन पहाड़ों की हरियाली और संस्कृति से रु-ब-रु होना चाहेंगे तो क्या आप चाहेंगे कि आपको पहाड़ों की संस्कृति के नाम पर सिर्फ खाली गाँव और बंजर धरती देखने को मिले। बस अब जरूरत है तो सिर्फ मिलकर इस दिशा में प्रयास करने की।

Mission


हमारा मिशन सिर्फ और सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में व्यावसायिक और उच्च शिक्षा को बढावा देना व ग्रामीण क्षेत्रो के विद्यार्थिओं के लिए समुचित शुल्क में सही व शहरी स्तर की व्यावसायिक शिक्षा महुय्या कराना है, हमे यकीन है की हमारे इस कदम से इन क्षत्रो में नए नए व्यवसायों के प्रसार को भी बढावा मिलेगा।

Mission 2013


  • क्षेत्र के विद्यार्थिओं को व्यावसायिक व उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित करना।
  • बैजरो, गढ़वाल में व्यावसायिक शिक्षा देने हेतु इंस्टिट्यूट का निर्माण करना।
  • उचित शुल्क में शहरी स्तर की शिक्षा को इस क्षेत्र तक पहुँचाना।
  • बैजरो, गढ़वाल में एक ऐसे केंद्र का निर्माण करना जहाँ पर युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ व सरकरी नियुक्तियों की समुचित जानकारी मिल सके।
  • 'गांव फाउंडेशन' उम्मीद करता है की आप इस कठिन मार्ग में हमारा साथ देंगे, 'गांव फाउंडेशन' अपना लक्ष्य इस विचार के साथ शुरू करने जा रहा है की हम इस लड़ाई को खेल की तरह नहीं, जिंदगी की जंग की तरह लड़ेंगे।

धन्यवाद!

0 comments:

Post a Comment