Free Education-Counseling

"शिक्षा इंस्टिट्यूट ऑफ़ वोकेशनल एजुकेशन' जो गाँव फाउंडेशन द्वारा  १, अप्रैल, २०१३ से संचालित किया जायेगा इस वर्ष सिर्फ कंप्यूटर कोर्सेस ही उपलब्ध करवा पायेगा। अतः गाँव फाउंडेशन आप सब के सहयोग से १ अप्रैल २०१३ से अन्य पाठ्यक्रमों (छात्रो के चयन के अनुसार) के लिए फ्री काउंसलिंग सर्विस प्रारंभ करने जा रहा है, जिसके अंतर्गत इच्छुक छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार हर संभव जानकारी व सहायता दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को उच्च शिक्षा व उच्च शिक्षा के सही साधनों की तरफ मार्गदर्शन करने के लिए ये प्रयास किया जा रहा है।

जैसा की सर्वविदित है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद उच्च व व्यावसायिक शिक्षा के बारे में कभी भी पूर्ण मार्गदर्शन नहीं मिल पाता। अतः गाँव फाउंडेशन का ये कदम उन छात्रो व अभिभावकों के लिए काफी लाभदायक होगा जो उच्च शिक्षा या व्यावसायिक शिक्षा की दिशा में मार्गदर्शन चाहते हैं।

इस प्रयास के दौरान मुख्यत: निम्न बिन्दुओं पर ध्यान दिया जायेगा-
  • इच्छुक छात्रों को बिषय से सम्बंधित सम्पूर्ण कोर्सेज की जानकारी
  • सम्बंधित कोर्सेज का शिक्षण करवाने वाले इंस्टिट्यूटस की जानकारी
  • गाँव फाउंडेशन से सम्बन्ध रखने वाले इंस्टिट्यूट में छात्रों को (अगर कोई छात्र ऐसे इंस्टिट्यूट से अध्ययन करना चाहता है) फीस में अधिक से अधिक छूट दिलाने का प्रयास किया जायेगा|
  • गाँव फाउंडेशन से जुड़े लोगों की मदद से जरूरतमंद छात्रों के शहरों में छात्रो के रहने के साधन जुटाने में सहायता करना, जिसके फलस्वरूप छात्र घर से दूर रहकर भी खुद को अकेला महसूस न करे।
गाँव फाउंडेशन की इस पहल में आप भी हम से जुड़ सकते हैं और गाँव में पढ़ रहे छात्रों की मदद कर सकते हैं। यदि आप किसी शैक्षिक संस्थान से जुड़े हैं या  संस्थान के विषय में जानकारी रखते है तो आप हमे इस ईमेल आईडी gaonfoundation@gmail.com पर जानकारी (कोर्सेज डिटेल्स, एडमिशन प्रक्रिया, फीस स्ट्रक्चर आदि) भेज सकते हैं। आपकी सलाह सर्वदा आमंत्रित है।



1 comments:

  1. bhai "Model School Of Paramedical Science" Gaziyabad me medical course provide karata hai...ye un logo ke liye ek acha institute hai jo,,medical line me kam to jante hai but diploma na hone ki wajah se achi sallery nahi le pate...ye institute unhe distance se kam fees me diploma provide karata hai........

    ReplyDelete